Back to News

छत्तीसगढ़ - डबल मर्डर से शहर में मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - डबल मर्डर से शहर में मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर 05 अगस्त 2024 - न्यायधानी बिलासपुर में डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया। दो अलग-अलग हुए हत्या की वारदात में पहली घटना में एक महिला को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं एक अन्य वारदात में एक युवक पर बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या की पहली वारदात सीपत थाना क्षेत्र का है जँहा ग्राम नरगोड़ा निवासी टीकाराम श्रीवास खेती किसानी का काम करता है। 20 साल पहले उसकी शादी ग्राम गतौरा निवासी गिरजाबाई श्रीवास से हुई थी। दो बच्चे होने के बाद पति-पत्नी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा, जिससे दोनों अलग रह रहे थे। 

बताया जा रहा है कि करीब 12 साल से अलग रह रही गिरजाबाई हरेली पर्व के दिन पति से मिलने उसके घर आई थी। लेकिन यहां एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने तैश में आकर पत्नी के सिर को सिलबट्‌टे से कुचल डाला। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी लगते ही पड़ोसियों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस पुलिस के हवाले कर दिया है। 

वहीं दूसरी सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा की बतायी जा रही है। यहां आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या कर दिया। बताया जा रहा है कि विक्की साहू का नरेंद्र चंद्राकार से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी।

जिससे तैश में आकर विक्की ने नरेन्द्र के पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में नरेंद्र हो चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस हत्या की वारदात पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।