Back to News

छत्तीसगढ़ - हॉस्पिटल में दारू-मुर्गा पार्टी करना डॉक्टर को पड़ा भारी , VIDEO वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - हॉस्पिटल में दारू-मुर्गा पार्टी करना डॉक्टर को पड़ा भारी , VIDEO वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड
बलरामपुर 30 मई 2024 - हॉस्पिटल में दारू पार्टी करना डॉक्टर को महंगा पड़ गया है। VIDEO VIRAL होने के बाद डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। CMHO की तरफ से इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि सरकारी अस्पताल में मुर्गा दारू करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉक्टर को निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में डाक्टर को खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कुसमी में अटैच कर दिया गया है। दरअसल सेरंगदग सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर सुनील मिंज का अस्पताल में मुर्गा दारू पार्टी करते हुए वीडियो 08 दिन पहले वायरल हुआ था।

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने SDM कुसमी के नेतृत्व में जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद आज शाम मुख्य चिकिस्ता अधिकारी ने डॉक्टर सुनील मिंज को निलंबित कर दिया है।