Back to News

छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला

छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला
रायगढ़ 15 मई 2024 - 08 महीने बाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ अपराध क्रमांक 1140/ 2023 धारा 174(1),147 रेल अधिनियम दिनांक 13 सितंबर 2023 के मामले मे एक आरोपी अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सारंगढ़ को गिरफ्तार किया और जमानती मुचलके पर रिहा किया गया है ।

रेल सुरक्षा बल रायगढ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि दिनांक 13 सितंबर 2023 को रेलवे स्टेशन रायगढ़ में कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के द्वारा रेल गाड़ियों को रद्द किए जाने लेटलतीफी चलने के विरोध में कांग्रेस पार्टी रायगढ़ एवं युवा कांग्रेस रायगढ़ के द्वारा जिला अध्यक्ष, रायगढ़ अनिल शुक्ला की अगुवाई तथा रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता र्ओें के साथ कार्यलय रायगढ़ में एकत्रित होकर रेलवे लाईन नंबर 1, 2 एवं 3 पर बैठकर उनकी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे।

उक्त घटना के संबंध में रेसुब पोस्ट रायगढ़ में अज्ञात् आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1140 / 2023 दिनांक 13 सितंबर 2023 धारा-174 (1), 147 रेल अधिनियम मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया था।