Back to News

छत्तीसगढ़ - नगर पंचायत कर्मचारी पर जानलेवा हमला , गंभीर हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती

छत्तीसगढ़ - नगर पंचायत कर्मचारी पर जानलेवा हमला , गंभीर हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती
गरियाबंद 24 मई 2024 - इस वक्त गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा नगर पंचायत कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले के बाद खून से लथपथ हालत में खुद ही कर्मचारी हॉस्पिटल पहुंचा। नगर पंचायत कर्मचारी का नाम राजू सोनी है। राजू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कर्मचारी ड्यूटी से घर आ रहा था। इस दौरान उसे पर यह जानलेवा हमला किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुछ नशे में धुत लोगों ने राजू सोनी का रास्ता रोक लिया और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इधर घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पीड़ित राजू से घटना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। वारदात किस वजह से हुई है इसकी जांच चल रही है।