Back to News

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता पर चाकू से जानलेवा हमला , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता पर चाकू से जानलेवा हमला , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
दुर्ग 18 फरवरी 2024 - शराब के नशे में धुत 2 युवकों ने बीजेपी कार्यकर्ता पर चाकू से जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घायल को पुलिस ने लाल बहादुर अस्पताल सुपेला पहुंचाया। सुपेला पुलिस ने एक नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल का नाम पवन कुमार कुटेल है। वो प्लंबर के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता भी है। घायल व्यक्ति पवन ने बताया कि वो भाजपा नेत्री स्वीटी कौशिक के साथ नशे के खिलाफ अभियान चला रहा है। उसके मोहल्ले मिनीमाता चौक गौतम नगर में नशे का अवैध व्यापार फैला हुआ है। अराजक तत्व वहीं पर बैठकर नशे की गोली बेचते हैं, साथ ही इनका सेवन भी करते हैं। 

जिसकी शिकायत लेकर मोहल्ले के निवासी शुक्रवार को सुपेला थाने गए थे। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी गए थे। उन्होंने मामले की शिकायत की। इससे पहले कि पुलिस कार्रवाई करती, ठीक उसी जगह पर अगले दिन शाम को उसके साथ चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।