Back to News

छत्तीसगढ़ - पेंड़ पर लटकती मिली देवर और भाभी की लाश , प्रेम प्रसंग की आशंका

छत्तीसगढ़ - पेंड़ पर लटकती मिली देवर और भाभी की लाश , प्रेम प्रसंग की आशंका
कोरबा 21 मार्च 2024 - कोरबा से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। फांसी पर भाभी-देवर की लटकी लाश मिली है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के उदरदा गांव की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पसान थाना अंतर्गत उदरदा गांव में, देवर और भाभी का एक ही फंसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। घटना उदरदा गांव की है जहां गांव के पास ही पेड़ पर दोनों की लाश लटकती हुई मिली है। ग्रामीणों की नजर जब इस लाश पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक उमेन्द्र गोंड 27 वर्षीय और कलावती 34 वर्षीय उदरदा निवासी बताया जा रहा है। पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में लग गई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच करने की कोशिश कर रही है।