Back to News

छत्तीसगढ़ - पार्षद नंबर 419 , इस पार्षद के कारनामे जानकर हो जाएंगे हैरान , पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ - पार्षद नंबर 419 , इस पार्षद के कारनामे जानकर हो जाएंगे हैरान , पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर 25 जुलाई 2024 - बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां के एक  कांग्रेस पार्षद फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। नगर निगम की शिकायत के बाद पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला सरकंडा थाना इलाके का है। 

जानकारी के मुताबिक वार्ड 50 का पार्षद अमित कुमार सिंह फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की तो मामले की जांच में इसका पूरा खुलासा हुआ। 

अब नगर निगम ने सरकंडा पुलिस ने इसकी लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।