Back to News

छत्तीसगढ़ - रेप के आरोप में आरक्षक सौरभ चौबे गिरफ्तार , FIR दर्ज होने के बाद से था फरार

छत्तीसगढ़ - रेप के आरोप में आरक्षक सौरभ चौबे गिरफ्तार , FIR दर्ज होने के बाद से था फरार
बिलासपुर 26 जुलाई 2024 - रेप के फरार आरोपी आरक्षक को आखिरकार उसी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जहां वह पदस्थ था। आरक्षक सौरभ चौबे पर️ शादी का झाँसा देकर रेप करने का आरोप है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से वो फरार हो गया था। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। शिकायत की जांच के बाद ASP ने केस दर्ज के निर्देश दिए थे। सरकंडा थाने में केस दर्ज होने के बाद आरोपी आरक्षक सौरभ चौबे फरार चल रहा था। जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। 

गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आरक्षक सौरभ चौबे अपने परिवार से मिलने आया है। इस सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सरकंडा की टीम तैयार कर आरोपी सौरभ चौबे के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर सौरभ चौबे ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी सौरभ चौबे को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।