Back to News

छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा एप मामले में आरक्षक सहदेव गिरफ्तार , लंबे समय से था फरार

छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा एप मामले में आरक्षक सहदेव गिरफ्तार , लंबे समय से था फरार
रायपुर 10 जुलाई 2024 - महादेव सट्टा ऐप मामले में लम्बे समय से फरार बहुचर्चित आरक्षक सहदेव यादव को EOW ने गिरफ्तार किया है। बड़े नाटकीय घटनाक्रम के तहत सहदेव यादव को राजंनादंगाव के सोमनी में ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। 

EOW की टीम सहदेव यादव को लेकर राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले भी EOW ने डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे दुर्ग पुलिस के सिपाही को भी हिल स्टेशन पचमढ़ी से गिरफ्तार किया गया था।