कोरबा 13 फरवरी 2024 - इस वक्त जिला मुख्यालय कोरबा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा CSEB चौकी में पदस्थ आरक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वाटर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा कि आरक्षक नवीन खलखो ने पारिवारिक तनाव के चलते सुसाइड की है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।