Back to News

छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती

छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती
जगदलपुर 25 अप्रैल 2024 - शहर के लालबाग तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक सवार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक आरक्षक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया। यहां घटना की जानकारी लगते पुलिस टीम के साथ ही परिजन भी पहुंचे। 

पुलिस ने बताया कि रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक सुनील सिदार अपनी बाइक से होकर लालबाग की ओर जा रहा था कि अचानक से लालबाग तिराहा में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। 

घटना के तत्काल बाद घायल आरक्षक को पहले महारानी अस्पताल ले जाया गया था लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रिफर कर दिया गया है।