Back to News

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए नही मिल रहे है प्रत्याशी ?? , क्या है इस दावे की सच्चाई

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए नही मिल रहे है प्रत्याशी ?? , क्या है इस दावे की सच्चाई
रायपुर 01 मार्च 2024 - छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। 2019 में इनमें से 2 सीट बस्तर और कोरबा कांग्रेस जीती थी। बाकी 9 सीट भाजपा के पास है। यह स्थिति तब थी जब 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 90 में से 68 सीट जीती थी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इसी तरह का रहा है।

 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 1 और 2 सीट से कभी भी आगे नहीं बढ़ पाई है। प्रदेश की लोकसभा की कुछ ऐसी भी सीट है जिस पर राज्य बनने के बाद से कांग्रेस कभी नहीं जीती है। यही वजह है कि प्रदेश भाजपा के नेता बार-बार कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।