Back to News

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस को लगा बड़ा झटका , 08 पार्षदों के साथ महापौर ने थामा भाजपा का दामन

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस को लगा बड़ा झटका , 08 पार्षदों के साथ महापौर ने थामा भाजपा का दामन
जगदलपुर 27 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को झटके पे झटके लग रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरों के बीच अब जगदलपुर में महापौर ने ही पाला बदल लिया है। जगदलपुर की महापौर और कांग्रेस नेता सफीरा साहू ने आठ कांग्रेसी पार्षदों के साथ भाजपा ज्वाइन कर लिया है। सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। इसके साथ ही झटके में कांग्रेस की शहर सरकार बदल गई।

बता दें कि बस्तर में इस बार कांग्रेस पार्टी ने कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की तरफ से महेश कश्यप प्रत्याशी हैं। दोनों आज नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा भर रहे हैं। नामांकन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित प्रदेश सह प्रभारी बस्तर में है।