Back to News

छत्तीसगढ़ - पूरी हुई कांग्रेस प्रत्याशी की इक्क्षा , पुलिस से कहा मेरे खिलाफ FIR दर्ज करो और पुलिस ने दर्ज कर दी FIR

छत्तीसगढ़ - पूरी हुई कांग्रेस प्रत्याशी की इक्क्षा , पुलिस से कहा मेरे खिलाफ FIR दर्ज करो और पुलिस ने दर्ज कर दी FIR
बिलासपुर 30 अप्रैल 2024 - बिलासपुर लोकसभा सीट के सकरी क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा के दौरान मेन रोड पर झंडे लगाए गए थे, जिसे हटाने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर विरोध किया। इसके बाद कहा कि हम विरोध करेंगे, मेरे खिलाफ FIR दर्ज कर दीजिए। जिला प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन करने पर FIR दर्ज कराई है। 

वन विस्तार अधिकारी सुंदर ध्रुव तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता प्रभारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह शिकायत मिली कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सकरी क्षेत्र के मेन रोड और डिवाइडर में बिना अनुमति के पार्टी के पक्ष में झंडे लगाए हैं। सूचना पर पुलिस के साथ उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची। 

इस दौरान उन्होंने करीब 50 झंडे जब्त किए। उड़नदस्ता प्रभारी ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।