Back to News

छत्तीसगढ़ - स्कूल की छात्रा के साथ कॉलेज के छात्र ने किया रेप , FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - स्कूल की छात्रा के साथ कॉलेज के छात्र ने किया रेप , FIR दर्ज होते ही हुआ फरार
बिलासपुर 27 मई 2024 - बिलासपुर में 17 साल की लड़की से अंबिकापुर के कॉलेज स्टूडेंट ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पहले दोस्ती की। फिर प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने का वादा किया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 

17 साल की किशोरी स्कूल की छात्रा है। वह सरकंडा थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस से शिकायत कर बताया कि अंबिकापुर निवासी आशुतोष शर्मा से उसकी इंस्टाग्राम में बातचीत होती थी। बातचीत में उसने बताया कि वह सरकंडा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। इसके बाद उनके मोबाइल पर बातचीत होने लगी।

इसके बाद वह उसके घर आने- जाने लगा और उससे दोस्ती कर ली। इस दौरान युवक ने प्यार का इजहार किया। लड़की भी उसके प्रेमजाल में फंस गई और दोनों मिलने-जुलने लगे। छात्रा ने पुलिस को बताया कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। इसी दौरान उसने घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

जिसके बाद शारीरिक संबंध बनाते रहा। लेकिन, बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसकी हरकतों से तंग आकर लड़की ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी है। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।