जशपुर 07 मई 2024 - जशपुर जिले के एक मतदान केन्द्र उस वक्त हड़कंप मच गया है जब वोटिंग के दौरान अचानक फन फैलाए कोबरा सांप निकल आया सांप को देखकर लोग कुछ देर लिए डर गए हालांकि सर्पमित्र को सूचना देने के बाद वह मौके पर पहुंचा और कोबरा को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया तब कहीं जाकर वोटिंग के लिए पहुंचे मतदाताओं ने राहत की सांस ली। पूरा वाकया जिले के फरसाबहार इलाके के गंझियाडीह का है।
जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शाला मतदान केन्द्र क्रमांक 209 में कोबरा सांप अचानक फन फैलाए निकल गया, सांप को देखकर कतार में खड़े मतदाता डर गए और इधर उधर भागने लगे। इस दौरान मतदान प्रभावित ना हो इसलिए ग्रामीण शिवकुमार साय ने सर्प का रेस्क्यू करने स्नैक केचर को बुलाया जिसके बाद सांप पकड़ने वाला मयंक शर्मा मतदान केन्द्र पँहुचा और काफी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।