Back to News

छत्तीसगढ़ - शराब कारोबारियों के ठिकानों पर EOW और ACB के छापे पर CM और HM ने दी यह प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ - शराब कारोबारियों के ठिकानों पर EOW और ACB के छापे पर CM और HM ने दी यह प्रतिक्रिया
रायपुर 25 फरवरी 2024 - शराब कारोबारियों और पूर्व IAS के करीब 14 ठिकानों पर आज जांच एजेंसी EOW और ACB ने छापेमारी की कार्रवाई की हैं। यह छापेमारी प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रदेश भर के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं। वही अब इस पूरे मामले पर साय सरकार की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। 

शराब घोटाले के मामले में ACB और EOW की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। जांच में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

इस पूरे विषय पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा प्रवर्तन निदेशालय हो या EOW जाँच एजेंसिया सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई करती हैं। जहां-जहां सबूत मिलेगा, वो करवाई करेगी। विपक्षी दलों के महागठबंधन पर निशाना साधते हुए अरुण साव ने कहा कि जब से गठबंधन बना है, आपस में उलझ रहे है उन्हें एक-दूसरे पर भरोसा नहीं हैं। इसलिए जनता भी ऐसे गठबंधन पर भरोसा नही करेगी।