Back to News

छत्तीसगढ़ - चरणदास महंत को नही मिले प्रस्तावक , नामांकन फार्म में दस्तखत करना भी भूले , फार्म हुआ निरस्त

छत्तीसगढ़ - चरणदास महंत को नही मिले प्रस्तावक , नामांकन फार्म में दस्तखत करना भी भूले , फार्म हुआ निरस्त
कोरबा 23 अप्रैल 2024 - छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल कोरबा लोकसभा से चरणदास महंत का नामांकन निरस्त हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में नामांकन दाखिल करने वाले चरणदास महंत को महज 10 प्रस्तावक भी नही मिल सके। आलम ऐसा रहा कि नेताजी नामांकन फार्म में खुद का हस्ताक्क्षर तक करना भूल गये। 

लिहाजा स्कूटनी के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले चरणदास महंत सहित 5 अभयर्थियों का नामांकन निरस्त कर दिया। वहीं नाम वापसी के बाद कोरबा लोकसभा सीट से अब 27 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है।

बता दे कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पति डाॅ.चरणदास महंत प्रदेश की अन्य सीटों के साथ ही विशेष रूप से कोरबा लोकसभा की कमान खुद संभाले हुए है। ऐसे में चरणदास महंत नामक शख्स के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से कुछ हद तक नुकसान कांग्रेस को होने की उम्मींद थी। लिहाजा चरणदास महंत के नामांकन पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नजरे टिकी हुई थी। 

लेकिन नामांकन के जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने 5 अभ्यर्थियों के नामांकन निरस्त कर दिये। निरस्त होने वाले नामांकन में चरणदास महंत का नामांकन भी शामिल है। जिला निर्वाचन विभाग से नामांकन निरस्त करने के तीन कारण बताये है। इनमें पहला निपेक्ष राशि अप्राप्त, दूसरा प्रस्तावक की अपेक्षित संख्या व हस्ताक्षर अप्राप्त और तीसरा प्रारूप-26 अपूर्ण होना।