Back to News

छत्तीसगढ़ - लोकसभा की टिकट को वापस करने दिल्ली गए प्रत्याशी , जाने क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई

छत्तीसगढ़ - लोकसभा की टिकट को वापस करने दिल्ली गए प्रत्याशी , जाने क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई
रायपुर 10 मार्च 2024 - विकास उपाध्याय ने टिकट वापस करने की खबरों का खंडन किया है। दिल्ली से VIDEO जारी कर विकास उपाध्याय ने कहा है कि बीजेपी ने उनके बारे में गलत खबर फैलायी है, कि वो रायपुर से चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो रायपुर में पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा में जीत दर्ज करेंगे। 

बता दें कि भाजपा ने रायपुर से दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस पार्टी से विकास उपाध्याय को टिकट मिला है।दिल्ली से वीडियो जारी कर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय  ने कहा कि बीजेपी उनके बारे में गलत खबरें फैला रही है। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ रायपुर लोकसभा में चुनाव लडेंगे और जीतेंगे। 

राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से सभी वर्गों के न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। न्याय की लड़ाई में हिस्सेदार बनाकर रायपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तीन बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का टिकट दिया है। ये उनके जीवन का सबसे बड़ा उपहार है।