Back to News

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े CAF के जवान की कुल्हाड़ी मार कर हत्या , इलाके में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े CAF के जवान की कुल्हाड़ी मार कर हत्या , इलाके में फैली सनसनी
बीजापुर 18 फरवरी 2024 - बीजापुर जिले में नक्सलियों ने CAF के कंपनी कमांडर की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि कमांडर तिजाउ राम भुआर्य दरभा के 4TH बटालियन में पदस्थ थे। वे रविवार को कैंप से बाहर कुछ काम से निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी जान ले ली। मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह कमांडर तिजाउ राम भुआर्य साप्ताहिक हाट में ड्यूटी के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से पर हमला कर दिया। घटना की पुष्टि बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने की है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।