Back to News

छत्तीसगढ़ - हवस की आग में हैवान बना देवर , भाभी की हत्या कर लाश के साथ बुझाई जिस्म की प्यास

छत्तीसगढ़ - हवस की आग में हैवान बना देवर , भाभी की हत्या कर लाश के साथ बुझाई जिस्म की प्यास
बलरामपुर 06 फरवरी 2024 - बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां देवर ने भाभी को पहले जमकर शराब पिलाया. उसके बाद गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दी. हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी देवर ने ममेरे भाई के साथ मिलकर भाभी की लाश के साथ रेप किया. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग देवर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम राजपुर थाना क्षेत्र के हरीतिमा के जंगल में दिया था।

जानकारी के मुताबिक मृतका सितावती ने मनोज नाम के शख्स के साथ विवाह किया था. शादी होने के बाद मनोज अपने दिव्यांग भाई और बूढी मां पर ध्यान नहीं देता था. इसी बात से उसका भाई हमेशा नाराज रहता था. घटना के दिन दिव्यांग अपचारी बालक ने अपनी भाभी से कहा कि जंगल मे पिकनिक मनाने चलना है। इस पिकनिक में उसने अपने ममेरे भाई कृष्णा सोनहा को भी सूरजपुर से बुलाया था।

जिसके बाद दोनों ने दो बॉटल शराब लिया और मुर्गा साथ में लेकर जंगल गए और वहां जमकर पिकनिक मनाया. पार्टी करने के बाद जब उन्हें लगा कि उसकी भाभी पूरी तरह से नशे में है तो दोनों ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या की फिर लाश के साथ बलात्कार किया। घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले में पुलिस ने बताया कि, हत्या का मुख्य कारण अपचारी बालक का अपने भाई के प्रति गुस्सा था कि वह शादी करने के बाद उस पर और उसकी बूढी मां पर ध्यान नहीं दे रहा था।