बलौदाबाजार 24 अप्रैल 2024 - बलौदाबाजार से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन ने फांसी लगा ली। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। घटना बलौदाबाजार के ग्राम फुंडरडीह की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक फुंडरडीह के सुहेला निवासी तनुजा ध्रुव (25) और अजय ध्रुव (24) निवासी ग्राम लावर की शादी 22 अप्रैल को हुई थी। पिता ने अपनी बेटी को बहुत अरमान से डोली में बिदा किया। पूरा परिवार बेटी की शादी की खुशी में डूबा था। 23 अप्रैल को मायके वाले बेटी की चौथिया कराकर वापस फुंडरडीह ले गए। घर पर रुके सभी मेहमानों की पार्टी चल रही थी।
इसी बीच 24 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे तनुजा ने कमरे के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। जब किसी काम से उसका बड़ा भाई कमरे में गया, तब उसने देखा कि बहन ने गमछे को फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।