Back to News

छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को दोस्त के साथ न्यूड देखकर खोया आपा , गुस्से में आकर किया यह कांड

छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को दोस्त के साथ न्यूड देखकर खोया आपा , गुस्से में आकर किया यह कांड
कोंडागांव 21 अप्रैल 2024 - कोंडागांव जिले में एक युवक ने अपने सबसे जिगरी दोस्त का हत्या कर दिया है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को दोस्त के साथ बिस्तर में न्यूड पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों की दोस्ती टूटी, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ। इसी गम में खूब शराब पी और दोस्त को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। फिर हत्या का राज छिपाने मुक्तिधाम में उसकी लाश को जला दिया। मामला कोंडागांव सिटी कोतवाली का है। 

आरोपी युवक का नाम विजय नुरेटी (45) है। ये मुक्तिधाम के पास ही अपने दोस्त प्रकाश नाग के साथ ही रहता था। विजय का इलाके की ही किसी युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी इसके दोस्त प्रकाश नाग को भी थी। प्रकाश और विजय की गर्लफ्रेंड के बीच भी कैजुअल बातें हुआ करती थी। एक दिन विजय किसी काम से बाहर गया हुआ था।

विजय का आरोप है कि, जब वह अचानक घर लौटा तो देखा कि प्रकाश उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर में न्यूड लेटा हुआ है। जिसके बाद इसका दोनों के साथ विवाद हुआ। अपनी माशूका के साथ इसने ब्रेकअप कर लिया। दोस्त से दोस्ती तोड़ ली। दोस्तो और मोहब्बत को खोने का गम इसे इस कदर सवार हुआ कि बेदम शराब पीने लगा। फिर 19 अप्रैल की रात इसने जमकर शराब पी। 

जिसके बाद यह प्रकाश के पास गया। जहां दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में इसने लाठी से पीट-पीटकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। हत्या का राज छिपाने के लिए लाश को मुक्तिधाम लेकर गया और जिस जगह पर शवों को जलाया जाता है उसी शेड के नीचे दोस्त के शव को रखा। शव के ऊपर लकड़ी डालकर आग लगा दी।