Back to News

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा UPDATE , जाने आज खाते में पैसा आएगा या नही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा UPDATE , जाने आज खाते में पैसा आएगा या नही
रायपुर 03 अप्रैल 2024 - महतारी वंदन योजना की आज दूसरी किस्त प्रदेश के 70 लाख महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी. जानकारी के मुताबिक महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के द्वारा महतारी वंदन को लेकर तैयारी पूरी हो गई है. आज महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त ट्रांसफर कर दी जायेगी।

इससे पहले इसकी दूसरी किश्त 01अप्रैल को आने वालो थी. लेकिन इस दौरान वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन के कारण बैंक बंद होने की वजह से महतारी वंदन योजना के दूसरी किश्त महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने केशकाल के जनसभा को उन्होंने संबोधित करते हुए महिलाओं के इस दौरान कहा था कि,लगभग 70 लाख 12 हजार महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक-एक हजार की राशि भेज चुके हैं। बता दें कि इसकी पहली क़िस्त में महिलाओं के खतों में कुल 655 करोड़ रुपए भेज दए गए हैं.वहीं आज इसकी दूसरी किश्त महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। 

साथ ही मुख्यमंत्री में इसकी तारीख बता दें हुए कहा कि 1अप्रैल को छुट्टी होने के वजह से इसकी दूसरी किश्त 3 अप्रैल को महिलाओं के खतों में 70 लाख 12 हजार से भी अधिक की राशि दूसरी किश्त के रूप में खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।