Back to News

छत्तीसगढ़ - बिजली कर्मियों के लिए बड़ी खबर , स्टेट पावर कंपनी के चेयरमेन पी.दयानंद ने किया यह एलान

छत्तीसगढ़ - बिजली कर्मियों के लिए बड़ी खबर , स्टेट पावर कंपनी के चेयरमेन पी.दयानंद ने किया यह एलान
रायपुर 27 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के चेयरमेन पी.दयानंद ने पावर कंपनी के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की सौगात दी है। चेयरमैन ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 01 जुलाई 2023 से 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने के साथ ही एक्सग्रेसिया, बोनस 11 हजार रुपये और वाहन भत्ते में वृद्धि की भी घोषणा की।

कंपनी मुख्यालय डगनियां में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पावर कंपनी के चेयरमेन पी.दयानंद ने कहा कि राज्य शासन ने नई ऊर्जा के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है, उन्हें पूरा करने में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की अहम् भूमिका है।