Back to News

छत्तीसगढ़ - नियमतिकरण की आस लगाए संविदाकर्मियों को तगड़ा झटका , CM साय विस में दिया यह जवाब

छत्तीसगढ़ - नियमतिकरण की आस लगाए संविदाकर्मियों को तगड़ा झटका , CM साय विस में दिया यह जवाब
रायपुर 22 जुलाई 2024 - अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण के लिए अभी इंतजार करना होगा। शासन स्तर पर नियमितिकरण को लेकर अभी कोई कार्ययोजना नहीं बनी है। विधानसभा में सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी है कि अभी संविदा कर्मियों के नियमिति करण को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं है। अभी तक किसी संविदा कर्मियों को नियमित भी नहीं किया गया है।

विधानसभा में विधायक रामकुमार यादव और योगेश्वर राजू सिन्हा ने अनियमित कर्मचारियों का मुद्दा उठाया था। दोनों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यही जवाब दिया है।