Back to News

छत्तीसगढ़ - लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका , महिला कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में हुई शामिल

छत्तीसगढ़ - लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका , महिला कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में हुई शामिल
जगदलपुर 03 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ा झटका लगा है। यहां महिला कांग्रेस जगदलपुर की शहर अध्यक्ष सरला तिवारी रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सरला तिवारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के दो घंटे पहले उन्होंने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को भेज दिया था।

प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। भारतीय जनता पार्टी के रीति एवं नीति से प्रभावित होकर सरला तिवारी ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।