Back to News

छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद

छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद
रायपुर 26 अप्रैल 2024 - लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान आरंभ हो गया है। दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की जिन तीन लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट है।

मतदान के बीच मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के कौड़ीकसा मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवासुर में मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला हुआ है मतदाता बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागे। इस दौर लगभग 20 मिनट तंक मतदान प्रभावित रहा।