Back to News

छत्तीसगढ़ - चुनाव की टेंसन से दूर बाजार में मुर्गा लड़ाते कैमरे में कैद हुए कांग्रेस प्रत्याशी , VIDEO हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ - चुनाव की टेंसन से दूर बाजार में मुर्गा लड़ाते कैमरे में कैद हुए कांग्रेस प्रत्याशी , VIDEO हुआ वायरल
जगदलपुर 31 मार्च 2024 - विधायक और बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा आए दिन अपने अंदाज के कारण सुर्खिांयों में रहते हैं। कवासी लखमा का इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक बाजार में मुर्गा लड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। लखमा हाथ में लाल रंग का मुर्गा लिए हुए हैं और सामने वाले के हाथ में सफेद देशी मुर्गा है, दोनो एक साथ मुर्गा को मैदान में छोड़ते हैं और फिर दोनों मुर्गे आपस में भिड़ जाते हैं।

बता दें कि मुर्गा लड़ाई बस्तर में एक प्रचलित खेल है, जिसे अक्सर वहां की हाट बाजार में देखा जा सकता है। मुर्गा लड़ाई को ग्रामीण बड़े ही रोचक अंदाज में देखते हैं। वहीं कुछ ग्रामीण इससे अपना मनोरंजन करते हैं तो कुछ लोग इसमें मुर्गे की हार जीत पर पैसा भी लगाते हैं।