Back to News

छत्तीसगढ़ - मामले को रफा-दफा करने के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगना आरक्षक को पड़ा भारी , SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - मामले को रफा-दफा करने के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगना आरक्षक को पड़ा भारी , SP ने किया सस्पेंड
कोरबा 28 फरवरी 2024 - रिश्वत की मांग करने वाले सिपाही को SP ने निलंबित कर दिया है. आरक्षक पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से मामला रफा दफा करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी. इस शिकायत के बाद कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 880बनंदलाल सारथी को निलंबित कर दिया है।

एसपी ने जनसूचना के तहत मिली शिकायत के आधार पर जब मामले में रुचि ली तो शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई. इस मामले में एसपी ने आरक्षक नंदलाल सारथी को निलंबित कर दिया. एसपी द्वारा उठाए गए इस कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।