Back to News

छत्तीसगढ़ - पहली लिस्ट जारी होते ही कांग्रेस को बड़ा झटका , जनपद सदस्य सहित कई नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश

छत्तीसगढ़ - पहली लिस्ट जारी होते ही कांग्रेस को बड़ा झटका , जनपद सदस्य सहित कई नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश
रायपुर 09 मार्च 2024 - बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 10 नेताओें ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार केशकाल के 10 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसमे जनपद सदस्य , सरपंच , पंच , ग्राम पटेल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है। 

सभी नेताओं ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। इन सभी का विधायक टेकाम ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया है।