Back to News

छत्तीसगढ़ - सभी पुलिसकर्मियों को मिलेगी साप्ताहिक अवकाश , PHQ ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ - सभी पुलिसकर्मियों को मिलेगी साप्ताहिक अवकाश , PHQ ने जारी किया आदेश
रायपुर 16 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ पुलिस के समस्त अधिकारी - कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने का आदेश DGP अशोक जुनेजा ने जारी कर दिया गया है।बता कि प्रदेश के पुलिस कर्मी लंबे समय से साप्ताहिक अवकाश की मांग कर रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2019 में पुलिस वालों की यह मांग मानते हुए मैदानी पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का आदेश जारी कर दिया था। बताया जा रहा है कि आदेश जारी होने के बाद कुछ जिलों में इसका पालन हुआ लेकिन अधिकांश जिलों में अब भी पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल रहा था।

आदेश के बावजूद मैदानी पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलने की जानकारी डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा को भी थी। इस वजह से पुलिस विभाग के अफसरों के साथ पहली बैठक में ही शर्मा ने साप्ताहिक अवकाश देने का निर्देश दिया था। डिप्टी सीएम शर्मा के निर्देश पर DGP अशोक जुनेजा ने फिर से सभी जिलों को आदेश जारी किया है। साप्ताहिक अवकाश आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों के लिए लागू रहेगा।