Back to News

छत्तीसगढ़ - दो दिनों तक बंद रहेगी सभी शराब की दुकान , नही मिलेगी बूंद भर शराब

छत्तीसगढ़ - दो दिनों तक बंद रहेगी सभी शराब की दुकान , नही मिलेगी बूंद भर शराब
रायपुर 02 मई 2024 - छत्तीसगढ़ में 07 मई को तीसरे और अंतिम चरण में सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसे देखते हुए शासन ने 05 से 07 मई तक ड्राई डे घोषित किया है। यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा। 

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वोटिंग से 48 घंटे पहले यानी 05 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानें बंद रहेगी। सातों लोकसभा सीटों में क्षेत्र के 3 किलोमीटर दायरे में आने वाली जिले की सभी देशी - विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखा जाएगा। इस दौरान शराब के परिवहन पर भी प्रतिबंध रहेगा।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें रायपुर में 38 और बिलासपुर में 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। जो अब तक के चुनावों की तुलना में सबसे अधिक हैं। तीसरे चरण में मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने सात लोकसभा क्षेत्रों में कुल 15701 मतदान केंद्र बनाए हैं। 07 मई को होने वाले मतदान की सुरक्षा में 20 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।