Back to News

छत्तीसगढ़ - तीन दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकान , नही मिलेगी एक बूंद भी शराब

छत्तीसगढ़ - तीन दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकान , नही मिलेगी एक बूंद भी शराब
रायपुर 11 जनवरी 2024 - अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर 22 जनवरी , गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर 30 जनवरी को प्रदेश में शुष्क दिवस रहेगा। 

इस दौरान सभी देशी मदिरा दुकान,  विदेशी मदिरा दुकान , कम्पोजिट मदिरा दुकान , प्रिमियम शॉप , एफ.एल. 3 बार , एफ.एल.4 क एवं भण्डारण भाण्डागार को बंद रखने के लिये शुष्क दिवस घोषित किया गया है।