Back to News

छत्तीसगढ़ - शादी के तीन महीने बाद पत्नी के साथ पति करने लगा अप्राकृतिक कृत्य , पत्नी की बिगड़ी तबियत

छत्तीसगढ़ - शादी के तीन महीने बाद पत्नी के साथ पति करने लगा अप्राकृतिक कृत्य , पत्नी की बिगड़ी तबियत
बिलासपुर 07 जून 2024 - बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में महिला ने अपने पति के खिलाफ कुकर्म की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी तीन महीने पहले हुई है। महिला शादी के बाद ससुराल पहुंची, इसके बाद से ही पति शारीरिक संबंध बनाने के बजाए जोर अप्राकृतिक SEX करने लगा। महिला लोकलाज के भय से इसकी जानकारी किसी को नहीं दे पा रही थी। इधर लगातार कुकर्म से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसने स्वजन को इसकी जानकारी दी।

महिला ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।