Back to News

छत्तीसगढ़ - दोस्त की हत्या करने के बाद काटा प्रायवेट पार्ट , फिर फेवीक्विक से चिपका कर किया यह काम

छत्तीसगढ़ - दोस्त की हत्या करने के बाद काटा प्रायवेट पार्ट , फिर फेवीक्विक से चिपका कर किया यह काम
बलरामपुर 29 जुलाई 2024 - बलरामपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त का हाथ व गुप्तांग काट दिया, जिससे उससे मौत हो गई। यह बात भी सामने आई है कि युवक की अपने दोस्त की पत्नी पर बुरी निगाह थी। आरोपी युवक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के सरनाटोली गांव में यह वारदात हुई है। 18 जुलाई को मगधु बिरजिया ने अपने दोस्त विनोद बिरजिया (35) का हाथ व गुप्तांग काट दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मगधु ने इस दौरान गांव वालों को धमकाया था कि यदि किसी ने भी पुलिस को सूचना दी तो उसका भी यही हाल कर दूंगा।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी मगधु बिरजिया ने पुलिस को बताया कि विनोद (मृतक) गांव में चोरी किया करता था, इससे गांव वाले भी परेशान रहते थे। घटना के दिन विनोद महुआ पाश चोरी कर आरोपी मगधू के घर लाया था। उसी से शराब बनाकर पी थी। ज्यादा नशे की हालत में वह मुर्गियों के पास सो गया था।

आरोपी मगधु ने कहा कि विनोद के कारण गांव वालों उसे भी चोर समझे लगे थे। इस कारण उसे काफी गुस्सा था इसी के चलते कुल्हाड़ी से विनोद का गुप्तांग और हाथ काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि फेवीक्विक से विनोद के कटे गुप्तांग को चिपका दिया था और हाथ को काटकर रख लिया। इसके बाद उसको समाज के लोगों ने दफना दिया।