Back to News

छत्तीसगढ़ - हायवे में हादसा , बैटरी कार में लगी भीषण आग , कार में चार लोग थे सवार

छत्तीसगढ़ - हायवे में हादसा , बैटरी कार में लगी भीषण आग , कार में चार लोग थे सवार
महासमुंद 27 जनवरी 2024 - रायपुर से बसना जा रही एक इलेक्ट्रिक कार में शनिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई। घटना बसना सरायपाली मार्ग की है। 

कार में चार लोग सवार थे। घटना के पहले कार में आई चेतावनी को देख चालक ने कार रोक दी। तुरंत सभी लोग कार से बाहर निकले। कार से सामान निकाला और दूर जाकर खड़े हुए। आग लगने का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है।