Back to News

छत्तीसगढ़ - NH-53 पर हादसा , अज्ञात वाहन की टक्कर से आरक्षक की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - NH-53 पर हादसा , अज्ञात वाहन की टक्कर से आरक्षक की मौके पर ही मौत
राजनांदगांव 09 फरवरी 2024 - दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात मालवाहक वाहन आरक्षक को रौंदकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

घटना बागनदी थाना इलाके के नेशनल हाईवे क्रमांक 53 का बताया जा रहा है, जहां बीते रात आरक्षक शिवचरण नेताम सड़क पर स्टापर लगा रहा था, उसी दौरान अज्ञात वाहन आरक्षक को ठोकर मारकर फरार हो गया जिससे आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।