Back to News

छत्तीसगढ़ - धान मिसाई के वक्त हादसा , ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - धान मिसाई के वक्त हादसा , ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत
बलरामपुर 12 जनवरी2024 - बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के बरदर गांव में धान थ्रेसिंग करने निकले युवक की ट्रैक्टर पलट जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के साथ थ्रेसर मशीन लेकर युवक धान की थ्रेसिंग करने के लिए लिए खेत की ओर जा रहा था और जैसे ही ट्रैक्टर को खेत में ले जाने की कोशिश कर रहा था उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें चालक भी दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव को ट्रैक्टर से निकालकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए जांच में जुट गई है।