Back to News

छत्तीसगढ़ - स्पोर्ट्स बाईक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बिठा कर स्टंट कर रहा था युवक , SP की पड़ गई नजर , फिर हुआ यह

छत्तीसगढ़ - स्पोर्ट्स बाईक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बिठा कर स्टंट कर रहा था युवक , SP की पड़ गई नजर , फिर हुआ यह
जशपुर 10 मई 2024 - जशपुर जिले में स्पोर्टस बाइक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बैठाकर स्टंटबाजी करना युवक को महंगा पड़ गया। दरअसल युवक-युवती जब यह स्टंट कर रहे थे, तभी पीछे से जशुपर एसपी अपनी कार में पहुंच गये। फिर क्या था बाइक सवार युवक - युवती को तुरंत पकड़ने का आदेश एसपी ने दिया। जिसके बाद पुलिस स्टाफ ने स्पोर्टस बाइक पर स्टंटबाजी कर रहे युवक-  युवती को पकड़ कर जमकर फटकार लगाते हुए बाइक को जब्त कर लिया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के NH-43 की है। 

बताया जा रहा है कि गोमाला जिला सिमडेगा निवासी 20 वर्षीय विनय साय और 18 वर्षीय युवती स्पोर्टस बाइक पर खतरनाक ढंग से स्टंटबाजी कर रहे थे। युवक ने बकायदा युवती को बाइक की टंकी पर बैठाकर जानलेवा स्टंट करते हुए NH-43 में कुनकुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे दोनों जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह की कार को देखकर भाग भागने लगे। जिसके बाद एसपी के ओदश पर स्टाफ ने उनका पीछा कर पकड़ लिया।