दुर्ग 15 मई 2024 - भिलाई में इंस्टाग्राम रिल्स बनाने की चाहत ने युवक की जान ले ली, बताया जा रहा है कि यहां एक युवक फैक्टरी के छत में ऊपर मोबाईल से रील बना रहा था, उसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मामला जामुल थाना इलाके की है।
बताया जा रहा है कि कोहका आर्य नगर निवासी भिलाई के अजीत मेटालिक्स में फैक्ट्री के ऊपर युवक रील बनाने चढ़ा था, तभी मोबाईल पर रिल्स बनाने के दौरान युवक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मृतक का नाम बबलू प्रसाद बताया जा रहा है, जो कम्पनी में हेल्फर का काम करता था, इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।