Back to News

छत्तीसगढ़ - विधायक कार्यालय के छत पर युवक-युवती कर रहे थे कांड , किसी ने VIDEO बनाकर किया वायरल

छत्तीसगढ़ - विधायक कार्यालय के छत पर युवक-युवती कर रहे थे कांड , किसी ने VIDEO बनाकर किया वायरल
दुर्ग 06 मई 2024 - वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के कैम्प वन जलेबी चौक स्थित विधायक कार्यालय में प्रेमी जोड़े का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. इस वीडियो में कपल बेफिक्र होकर अश्लील हरकतें करता नजर आ रहे है।

बता दें कि रिकेश सेन ने विधायक बनते ही लगातार एक्शन मोड में है. हाल ही में उन्होंने भिलाई में OYO होटल को बंद कराया था. उन्होंने कहा था कि यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था और छत्तीसगढ़ की संस्कारधांनी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी. इसके चलते इसे बंद कराया गया।

विधायक सेन ने गार्डन में भी दबिश देकर प्रेमी जोड़ों को समझाइश दी थी. इस दाैरान कपल्स ने कहा था कि OYO भी बंद करा दिया, अब जाएं तो कहां जाएं. वहीं अब विधायक कार्यालय में ही प्रेमी जोड़े का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. फिलहाल जिले से बाहर होने के कारण इस मामले में विधायक ने कोई बयान नहीं दिया है।