Back to News

छत्तीसगढ़ - घर के बाहर टहल रही महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार , गले से चैन लूटकर बाईक सवार हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - घर के बाहर टहल रही महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार , गले से चैन लूटकर बाईक सवार हुआ फरार
रायपुर 05 मई 2024 - महावीर नगर में भोजन के बाद टहल रही महिला से चेन स्नेचिंग हो गई। बाइक में पीछे से नकाबपोश लुटेरा आया। वह बाइक चालू छोड़कर खड़ा हो गया। महिला टहलते हुए लुटेरे के पास से गुजरी। इसी दौरान लुटेरे ने झपट्टा मारा और उनके गले से सोने की चेन लूट लिया। उसके बाद वह दौड़कर अपनी बाइक की ओर गया। फिर रिंग रोड-1 के ओर भाग निकला। ​

महिला ने चीखपुकार मचाई। आसपास वाले इकट्ठा हुए लेकिन तब तक लुटेरा भाग निकला था। राजेंद्र नगर पुलिस लुटेरे की तलाश कर रही है। अब तक लुटेरे का सुराग नहीं मिल पाया है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। क्योंकि आसपास महिलाएं रात में टहलने निकलती है।

पुलिस ने बताया कि महावीर नगर गुलमोहर वाटिका निवासी मेनका मंगवानी (50) रोज भोजन के बाद कॉलोनी के सामने सड़क पर टहलती हैं। वे अपनी पड़ोसी के साथ टहल रही थी। तभी वहां पर एक नकाबपोश बाइक सवार युवक आया। महिला टहलते हुए लुटेरे के पास से गुजरी। उसी समय लुटेरे ने वारदात की। 

पुलिस को लुटेरे का धुंधला फुटेज मिला है। उसमें बाइक का नंबर भी दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस कॉलोनी में आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है।