Back to News

छत्तीसगढ़ - शिक्षकों को लेकर अजब गजब आदेश जारी , अब बच्चो को पढ़ाना छोड़ गुरुजी करेंगे यह काम

छत्तीसगढ़ - शिक्षकों को लेकर अजब गजब आदेश जारी , अब बच्चो को पढ़ाना छोड़ गुरुजी करेंगे यह काम
कांकेर 17 जुलाई 2024 - शिक्षको के अजब-गजब फरमान जारी होते रहते हैं। एक ऐसा ही ताजा आदेश कांकेर से जारी हुआ है, जहां शिक्षकों को तलाब सफाई के काम में लगाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

आदेश में कांकेर डीईओ ने लिखा है कि दढ़िया तालाब ऊपर नीचे रोड कांकेर में जलकुंभी सफाई अभियान के तहत कांकेर , चारामा एवं नरहरपुर विकासखंड के व्यायाम शिक्षक व सीएसी से 17 जुलाई को सुबह 07 बजे से 8.30 बजे तक जलकुंभी सफाई कार्य दिया गया है।