जशपुर 08 जनवरी 2024 - इस वक्त जशपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा दर्दनाक सड़क हादसे में बाईक सवार युवक- युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जशपुर जिले के दोकड़ा पुलिस चौकी इलाके के गरियामुड़ा की है।
बताया जा रहा है की युवक - युवती बाईक में सवार हो कही जा रहे थे इसी दौड़ जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक दोनो को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।