Back to News

छत्तीसगढ़ - सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी , यात्रियों में मची अफरातफरी

छत्तीसगढ़ - सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी , यात्रियों में मची अफरातफरी
कवर्धा 06 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों को चोटें आई है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा झलमला घाटी के पास हुई है। बताया जा रहा है कि, बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस रेंगाखार से चिल्फ़ी की ओर जा रही थी तभी रास्ते में झलमला घाटी के पास अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों को चोटें आई है।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में 15 घायलों को रेंगाखार और 10 लोगों को झलमला के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।