Back to News

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक ने सायकल सवार को मारी टक्कर , हादसे में सायकल सवार की मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक ने सायकल सवार को मारी टक्कर , हादसे में सायकल सवार की मौत
जशपुर 14 जनवरी  2024 - बाइक सवारों की लापरवाही ने एक सायकल सवार की जान ले ली। बाइक सवार लोगों ने सायकल सवार को ठोकर मार दिया जिससे सायकल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार लोग मौके से फरार हो गये। घटना पत्थलगांव थाना इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 की है। 

जानकारी के मुताबिक सायकल सवार युवक मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहा था। इसी वक्त सामने से तेज गति से बाईक पर आ रहे तीन लोगों ने सायकल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सायकल सवार को बुरी तरह चोंट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे केे बाद बाइक सवार तीनों लोग बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक सवार लोगों की तलाश कर रही है।