Back to News

छत्तीसगढ़ - पेंड़ पर युवक की नग्न हालत में लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - पेंड़ पर युवक की नग्न हालत में लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा 28 फरवरी 2024 - कोरबा जिले के कोसाबाड़ी क्षेत्र में एक युवक की बिना कपड़ों के पेड़ पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और लाश को पीएम के लिए अस्पताल भेज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान दिनेश कुमार 48 वर्ष पिता पवन साय के रूप में हुई है। 

मृतक कोरबा जिले की कोरबी पुलिस चैकी के अंतर्गत आने वाले दर्रीपाड़ा का निवासी था। उसकी मानसिक स्थिति बेहतर नहीं थी। परिजनों के द्वारा उसे एक दिन पहले ही कटघोरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात्रि को मरीज अस्पताल से भाग निकला उसके बाद कोसाबड़ी क्षेत्र में कोसम पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। 

सुबह उसे लोगों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 174 CRPC के अंतर्गत मर्ग कायम करने के साथ आगे की कार्रवाई जारी रखी है।