Back to News

छत्तीसगढ़ - टायर गोदाम में लगी भीषण आग , लाखो का टायर जल कर राख

छत्तीसगढ़ - टायर गोदाम में लगी भीषण आग , लाखो का टायर जल कर राख
धमतरी 13 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में टायर गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। यहां रुद्री थाना अंतर्गत कासावही के टायर गोदाम में भीषण आग लगी है। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची और आग पर काबू पाने के कोशिश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, रुद्री थाना अंतर्गत कासावही के टायर गोदाम भीषण आग की चपेट में आ गया। जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। आग लगने से गोदाम में रखे पुराने टायर जलाकर खाक हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने की कोशिश में जुटी है। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि ऑइल बनाने के लिए भारी मात्रा में गोदाम में टायर रखा गया था।