बालोद 14 फरवरी 2024 - इस वक्त बालोद जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा बस और कार के बीच जबरजस्त टक्कर हुई है. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना में 10 लोगों को चोट आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए 108 के माध्यम से जिला हॉस्पिटल भेजा गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है. वहीं एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है। हादसा घोटिया चौक से डौण्डी पहुंच मार्ग के मध्य रानी माँ मंदिर के पास की है।